कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): स्थानीय नगर के फतेह बहादुर कॉम्प्लेक्स के निकट मंत्री जी गली के पास रविवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक कार तेज रफ्तार से मुड़ते समय एक बाइक में जोरदार धक्का दे दिया। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

निरंकुश यादव वर्तमान समय में फौज में दिल्ली में तैनात हैं। वह होली की छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आया था। कि अचानक हादसा क्या हो गया कि होली का महत्वपूर्ण त्यौहार गम में बदल गया। दोनों घायल मऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार दुर्घटनास्थल से मिली लावारिस कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।











