बेवफा हुस्न: प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के बाद भी कर रही थी वह बेवफाई, रेप के झूठे केस में फ़साने की धमकी से उब कर टीआई ने कर लिया था सुसाइड

तारिक खान
डेस्क: छतरपुर पुलिस ने टीआई अरविन्द कुजूर के सुसाइड केस की गुत्थी सुलझा ली है। दरअसल, बेवफा प्रेमिका अपने साथी के साथ मिलकर टीआई अरविंद कूजूर को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। जिससे तंग आकर पुलिसकर्मी ने मौत को गले लगा लिया।

पुलिस की मानें तो टीआई ने प्रेमिका को गहने, कपड़े, कार और महंगे आइटम गिफ्ट दिए थे। लेकिन उसे प्रेमी टीआई को धोखा दे दिया और रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। जिससे आजिज़ आखर 6 मार्च को कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सिर के दाहिने ओर से कनपटी में एक गोली मारी थी। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली थी। उस समय टीआई का केयर टेकर प्रदीप अहिरवार मौजूद था। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में सफारी गाड़ी से दोनों आरोपी भागते हुए दिखे थे।











