हे भगवान घोर कलयुग: प्रेम का ऐसा चक्कर कि मामा अजय नई नवेली दुल्हन भांजी को ले हुआ रफूचक्कर

तारिक खान
डेस्क: अमरोहा मे सामाजिक रिश्तो को तार तार करते हुए मामा अपनी शादीशुदा भांजी को लेकर फरार हो गया है। युवती के पति ने पुलिस से शिकायत की है। घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति ने बताया उसकी पत्नी ने मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसी धमकी दी। कहा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो ठीक नहीं होगा। पति का कहना है कि पत्नी घर से 25 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपए के गहने भी ले गई है।

योगेश ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि अजय गजरौला की एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह 20 साल से कंचन के ही घर में रह रहा है। गजरौला के योगेश ने पुलिस से बताया की उसकी शादी हाल ही मे कंचन नाम की लड़की से हुई थी। कंचन के घर पर उसका मौसेरा मामा अजय भारद्वाज़ रहता था। कंचन व अजय की फोन पर बात चलती थी। कुछ दिन पहले अजय घर आया और भांजी को मेला दिखाने के नाम पर ले गया। वापस नहीं लौटा। इधर, कंचन के पिता ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने दामाद योगेश के साथ हैं। उन्होंने साफ कहा कि गलती मेरी बेटी की ही है।










