कल सदन में पेश हो सकता है वक्फ संशोधन विधेयक, विपक्ष इंडिया गठबंधन ने किया बैठक और ज़ोरदार विरोध की किया तैयारी

ईदुल अमीन

डेस्क: सरकार कल बुद्धवार को वक्फ संशोधन विधेयक सदन मने पेश कर सकती है। इसके मुखालफत के लिए इंडिया गठबंधन पूरी तरह से कमर कसे हुवे है। इस सम्बन्ध में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार शाम दिल्ली में हुई बैठक में हिस्सा लिया। इसमें वक़्फ़ संशोधन विधेयक के संसद में पेश होने और पास किए जाने के दौरान विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही यह निश्चित हुआ कि इस विधेयक का जमकर विरोध करना है।

बैठक में शामिल हुवे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक एक पहलू पर चर्चा किया। बैटक के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक और वक़्फ़ संशोधन विधेयक को लेकर कहा, ‘हम चर्चा चाहते हैं। बीजेपी चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहती है।’ एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘हम चर्चा में हिस्सा लेंगे। हम उनकी बात सुनेंगे। हम हमारा सच सामने रखेंगे। इंडिया गठबंधन की चर्चा अच्छी रही। हम मिलकर बहस करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘सशक्त लोकतंत्र में देश किसी के मन से नहीं चलता है, देश संविधान से चलता है।’ डीएमकेसांसद टी। सिवा ने कहा, ‘हम चर्चा में हिस्सा लेंगे। हम अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण विधेयक है। लोगों तक हमारे विचार पहुंचना चाहिए।’ इससे पहले, उमरअब्दुल्ला ने कहा था, ‘इस बिल से ऐसा लगता है कि एक ही मज़हब को निशाना बनाया जा रहा है। मैंने बार-बार यह कहा है कि हर मज़हब के अपने दायरे होते हैं। हर मज़हब का एक चैरिटेबल विंग होता है। ख़ैरात का एक सिलसिला रहता है, जो हम वक़्फ़ के ज़रिए करते हैं। वक़्फ़ को इस तरह निशाना बनाना अफ़सोस की बात है। हम इस बिल की हिमायत नहीं कर सकते हैं। हमारे जो सांसद हैं, वो इस बिल की मुख़ालफ़त करेंगे।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *