बदायु: भाजपा नेता के घर पर आपत्तिजनक हालत में मिली 4 दिनों से लापता विवाहिता, ग्रामीणों ने नेता जी की जमकर किया दैहिक समीक्षा

ईदुल अमीन

डेस्क: बदायु के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की चार दिन से लापता महिला शनिवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद शर्मा के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। हंगामे के बीच महिला और प्रमोद शर्मा को पकड़कर थाने ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी चार दिन पूर्व अचानक लापता हो गई थी। गुमशुदगी की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि महिला को पास के ही गांव में रहने वाले प्रमोद शर्मा के घर देखा गया है। सुबह करीब आठ बजे महिला का पति, परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला गया, वहां का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। महिला और पूर्व ग्राम प्रधान को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर भीड़ ने पहले हंगामा किया और फिर आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पकड़कर जरीफनगर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने महिला और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता विनोद शर्मा ने इस प्रकरण को राजनीतिक और जातीय षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि गांव में उनका परिवार एकमात्र ब्राह्मण परिवार है और शेष अधिकांश लोग यादव जाति के हैं। विपक्षी लोगों द्वारा उनके भाई को फंसाने की साजिश रची गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *