अमेरिकी राष्ट्रपति दफ्तर के इंस्टाग्राम अकाउंट से डोनाल्ड ट्रंप की पोप के तौर पर एआई तस्वीर की गई पोस्ट, नाराज़ कैथोलिक लोगो ने किया कड़ी आलोचना

शफी उस्मानी
डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के इंस्टाग्राम अकाउंट से डोनाल्ड ट्रंप की पोप के तौर पर एआई तस्वीर साझा की गई जिस पर कैथोलिक समूह ने कड़ी आपत्ति जताई है। यह तस्वीर ऐसे वक़्त पर शेयर की गई है जब कैथोलिक लोग 21 अप्रैल को पोप फ़्रांसिस के निधन के बाद शोक मना रहे हैं।

एक साल पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रो-अबॉर्शन रैली में ‘साइन ऑफ़ द क्रॉस’ बनाकर कैथोलिक समुदाय को नाराज़ किया था। वेटिकन के प्रवक्ता ने ट्रंप की तस्वीर पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वेटिकन में बुधवार से पोप के उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
न्यूयॉर्क स्टेट कैथोलिक कॉन्फ्रेंस ने एक्स पर लिखा, ‘इस तस्वीर में कुछ भी मज़ेदार नहीं है, मिस्टर प्रेसिडेंट। हमने अभी-अभी अपने प्यारे पोप को दफ़नाया है और अब एक गंभीर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कृपया हमारा मज़ाक न उड़ाएं’ वैसे इस तस्वीर को लेकर ट्रंप निंदा का शिकार हो रहे है।











