पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह हुवे प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में शामिल

अनिल कुमार

पटना: रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए हैं। आरसीपी सिंह ने अपनी ‘आप सबकी आवाज’ पार्टी का विलय जन सुराज पार्टी में करने की भी घोषणा की है। सिंह ने नवंबर 2024 में अपनी खुद की पार्टी बनाई थी।

बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में आरसीपी सिंह ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ‘जिस पार्टी के साथ हम आए हैं उसका नाम है जन सुराज है, जन सुराज से बिहार की जनता को बहुत आशा हैं। हमारा लक्ष्य छोटा नहीं है। प्रशांत जी का अपना अनुभव है और मेरा भी अपना अनुभव है। हम कुछ दावा नहीं करते हैं लेकिन बिहार में बहुत कम लोगों का इस तरह का अनुभव होगा।’

वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, ‘आरसीपी जी हमारे बड़े भाई जैसे हैं। वो बिहार में सामाजिक और राजनीति की समझ रखने वाले सबसे बेहतर लोगों में से हैं। उनकी भूमिका इस व्यवस्था को बनाने वाले और इसका नेतृत्व करने वाले की होगी।’ इस ख़बर पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दोनों जेडीयू में थे, एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। यह कौन करा रहा है और कैसे हो रहा है यह बिहार की जनता जानती है कि किसके इशारे पर हो रहा है।’

आरसीपी सिंह के जन सुराज ज्वाइन करने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज़ हुसैन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ‘बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए मज़बूत है। कोई भी किसी के साथ आ जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे और बिहार में 200 से ज्यादा सीटें जीतने वाले हैं।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *