यार निकले गद्दार: पति पत्नी में हुआ विवाद तो पति के दोस्त महिला को ले गए होटल समझौता करवाने के बहाने और किया गैंग रेप, अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की दिया धमकी

ईदुल अमीन
डेस्क: हैवानियत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लड़ाई का समझौता कराने के नाम पर महिला के पति के 2 दोस्तों ने गद्दारी करते हुवे दोस्त की पत्नी के साथ होटल में सुलह करवाने की बात कहकर ले जाकर उसका गैंग रेप किया। इतना ही नहीं दोनों ने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को धमकी भी दी थी कि वायरल कर देंगे।

इसके अलावा दोनों ने महिला के साथ संबंध बनाने का वीडियो रिकार्ड कर लिया। जिसके बाद दोनों ने महिला को धमकाते हुए कहा कि किसी को भी बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद महिला डर गई। हालांकि, 7 महीने बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। महिला का मेडिकल प्रशिक्षण करवाया गया है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











