जय हिन्द: आपरेशन ‘सिंदूर’ के टारगेट से आतंकी मसूद अजहर का खानदान हुआ तबाह, आतंक की पाठशाल बनी खंडहर, बॉर्डर पर युद्ध जैसी स्थिति, पढ़े झूठा पाकिस्तान विदेशी मीडिया से क्या कर रहा झूठे दावे

तारिक आज़मी

डेस्क: भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर जमकर हवाई हमला किया है। कुल 9 जगहों पर हुवे हमले में हाफ़िज़ सईद के आतंकी साम्राज्य को बड़ा झटका लगा है। कुछ मीडिया संस्थानों ने दावा किया है कि हाफ़िज़ सईद के परिवार से जुड़े लोग भी इस हवाई हमले में मारे गए और हाफ़िज़ सईद खुद फरार हो गया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बुधवार तड़के अपने बयान में बताया था कि सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में ‘कुल नौ ठिकानों’ को निशाना बनाया है।

इस सम्बन्ध में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने बयान दिया है कि भारत के हवाई हमले और नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हुई है जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। वहीं भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि नियंत्रण रेखा के नज़दीक गोलीबारी में भारत की ओर कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और 32 लोग घायल हुए हैं। इस बीच तनाव के मद्देनज़र गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से मीटिंग की।

बुधवार की सुबह भारतीय सेना की कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया था कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से डेढ़ बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। भारतीय रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक़, ‘इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था।’ वहीं पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के पांच लड़ाकू विमानों को गिराया है। भारत ने इस दावे पर अब तक कुछ नहीं कहा है। वैसे इसको समझा जाता है कि पाकिस्तान के तरफ से बोला गया सिर्फ एक झूठ है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा, ‘हमने जो लक्ष्य तय किए थे उन्हें तय योजना के अनुसार सटीकता के साथ ध्वस्त किया है। किसी भी नागरिक आबादी को ज़रा भी प्रभावित न होने की संवेदनशीलता भी हमारी सेना ने दिखाई है।’ चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कहा है कि पाकिस्तान पर भारत के हवाई हमले में संगठन के मुखिया मसूद अज़हर के परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे गए हैं। इस बारे में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि मृतकों में मसूद अज़हर की बड़ी बहन और बहनोई, भांजा, भांजे की पत्नी, भांजी और परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं।

जैश-ए-मोहम्मद ने यह भी कहा कि हमले में मसूद अज़हर के तीन करीबी सहयोगी और उनमें से एक सहयोगी की मां की मौत हो गई। बयान के मुताबिक़ पाकिस्तान के बहावलपुर में सुभान अल्लाह मस्जिद पर हमले में मसूद अज़हर के रिश्तेदारों की मौत हुई है। फरवरी 2019 में जैश-ए-मोहम्मद ने जम्मू-कश्मीर में एक आत्मघाती बम विस्फोट किया था, जिसमें 40 सैनिकों की मौत हो गई थी। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे प्रेस ब्रीफ़िंग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने सीमापार से हो रहे हमलों का जवाब देने और इनका प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर और पाकिस्तान के ‘आतंकी ढाँचों’ पर हमला किया है।

वही समाचार एजेंसी रॉयटर्स और अल जजीरा ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी ने कहा है, ‘अब तक, मैं आपको पुष्टि कर सकता हूं कि पांच भारतीय विमान – जिनमें तीन रफ़ाल, एक एसयू-30 और एक मिग-29 शामिल है – और एक हेरॉन ड्रोन भी मार गिराए गए हैं।’ इस दावे की कोई पुष्टि कही नहीं है और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया भी पाकिस्तान के इस दावे को प्रमुखता से दिखा रहा है, मगर इस दावे की पुष्टि किसी ने नहीं किया है। एक मीडिया संस्थान ने अपनी खबर में लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पोम्पोर में एक अज्ञात विमान का मलबा मिला है। कौन सा विमान क्रैश हुआ है या यह किसका है, इस बारे में भारत की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में भारत के हवाई हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाक़े पुंछ, राजौरी, मेंढर और उरी सेक्टर में गोलाबारी की ख़बरें सामने आ रही हैं। गोलीबारी के कारण इन इलाक़ों में अफ़रा-तफ़री का माहौल है। बताया जा रहा है कि सात जगहों पर हमले हुए हैं। वही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं। पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।’ कहा कि पाकिस्तान की पूरी आवाम पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी है और देश का मनोबल मज़बूत है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *