केरल का सोशल एक्टिविस्ट और स्वतंत्र पत्रकार रेजाज एम शीबा सिद्दीक अपनी महिला मित्र के साथ नागपुर में चढ़ा पुलिस के हत्थे, नक्सलियों के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट करने का है आरोप

मो0 कुमेल
डेस्क: पुलिस ने नक्सली कनेक्शन के आरोप में केरल के एक्टिविस्ट रेजाज एम शीबा सिद्दीक और उसके महिला मित्र को नागपुर में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोच्चि का रहने वाले रेजाज ने सोशल मीडिया में नक्सलियों के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इंटेलिजेंस ने उसके नक्सली ग्रुप के कनेक्शन की जानकारी दी थी। गिरफ्तारी के दौरान रेजाज सिद्दीक के पास से नक्सल साहित्य भी मिला है। उसे पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि सिद्दीक सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहा था। यह एक गंभीर आरोप है। अगर सिद्दीक दोषी पाया जाता है, तो उसे लंबी जेल हो सकती है। सिद्दीक के समर्थकों का कहना है कि वह एक छात्र कार्यकर्ता और पत्रकार है। वह हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों के लिए काम करता है। उनका कहना है कि सिद्दीक को झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। सिद्दीक ने हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया था। उसने देश भर में जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सिद्दीक के खिलाफ सबूत मिले हैं।











