बुलंदशहर: चलती कार में किशोरी से गैंगरेप और उसकी सहेली की हत्या करने वाले आरोपी संदीप और गौरव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अमित भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

तारिक खान
डेस्क: बुलंदशहर के खुर्जा में कार सवार तीन युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने कार में बैठा लिया। कार में दोनों के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपियों ने एक को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मर्डर और गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों की शिनाख्त किया है जिसमे मुख्य आरोपी अमित अभी भी फरार है जबकि दो अन्य आरोपी सदीप और गौरव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए है।

खुर्जा पुलिस ने प्रकरण में आरोपी दो नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही शनिवार दोपहर को मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों आरोपियों के नाम संदीप और गौरव बताया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी अमित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है वही पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है।

पीड़िता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की और उसकी सहेली हाईवे से उतर कर सड़क किनारे कहीं फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मेरठ से खुर्जा के बीच बुलंदशहर हाईवे पर होते हुए पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सात मई की सुबह करीब सात बजे पीड़िता को आरोपियों ने खुर्जा मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर कार से उतार दिया और खुद कार लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़िता थाने का पता पूछते हुए पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया था।
पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता की सहेली के संबंध में मेरठ क्षेत्र में छानबीन की तो पता चला कि किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में सात मई की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस की मदद से मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथ ही शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिन्होंने मेरठ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो तीसरे आरोपी की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई।











