मऊ: घोसी में युवती पर तेज़ाब फेकने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 4 बच्चो के पिता आशिक रामजनम सिंह ने माशूका की शादी रुकवाने के लिए फेकवाया था तेज़ाब, आशिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

संजय ठाकुर

मऊ: बीते एक अप्रैल को घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक युवती पर तेजाब से हमला करने वाले मुख्य आरोपी रामजन्म सिंह पटेल को उसके साथ दो अन्य साथी आरोपियों के साथ पुलिस ने शनिवार की भोर में असना नहर के पास से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी चार बच्चो का बाप है और उसका युवती से पांच साल से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती की शादी कही और तय हो गई जिस कारण प्रेमी रामजन्म सिंह पटेल ने नाराज़ होकर तेजाब फेंकवा दिया।

पुलिस पूछताछ में चार बच्चों के पिता प्रेमी राम जन्म सिंह पटेल ने कबूला कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गुरुवार को प्रेमिका पर एसिड अटैक करवाया था। यह प्रेमिका की शादी निश्चित होने और इनकार नहीं करने से नाराज था। आरोपितों ने जिला मुख्यालय के घास बाजार स्थित एक दुकान से तेजाब खरीदा था। शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि ने पत्रकारों को घटना के कारणों के सम्बन्ध में बताया।

उन्होंने बताया कि बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के कनकूडीह निवासी रामजन्म सिंह पटेल पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती के घर आता जाता था। दोनों के बीच लगभग पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवती का तिलक 23 मई व विवाह 27 मई को निश्चित हो गया। इसकी जानकारी होने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर शादी से इनकार करने का दबाव बनाने लगा। इस पर प्रेमिका ने मना कर दिया। इसके बाद भी चार बच्चों का पिता रामजन्म अपने प्रेमिका से दूसरी शादी करने पर आमादा था। प्रेमिका से शादी करने की जिद पर प्रेमी ने अपने दो दोस्त कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव निवासी मनोज यादव व चिरइया गांव निवासी प्रदीप यादव के साथ मिलकर प्रेमिका पर एसिड अटैक कराने की योजना बनाई।

बताया कि बीते गुरुवार को युवती के कटिहारी यूनियन बैंक से रुपये निकालने की जानकारी मिलते ही प्रेमी अपने दोस्तों के साथ बैंक पर पहुंच गया। यहां पर आरोपित बैंक के अंदर जाकर युवती के पास जाकर बात करने लगा। यहां पहले से मौजूद दोनों दोस्त युवती की पहचान कर लिए। इसके बाद 27 वर्षीय युवती बैंक से रुपये निकालकर साइकिल से घर जाने लगी। प्रेमी के दोनों साथी बाइक से युवती के पीछे लग गए और सुनसान स्थान पाकर कटिहारी सरबसपुर बार्डर के पास बाइक से पहुंचे। इस दौरान प्रदीप ने युवती के पीठ पर एसिड फेंक दिया। बाइक मनोज यादव चला रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने युवती को बड़रांव सीएचसी पर भर्ती कराया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *