पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुवे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने कहा ‘मुसलमानो या काश्मीरियो के खिलाफ न जाए’

तारिक खान

डेस्क: पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को 26 लोगों की हत्या कर दी गई। इसमें भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौत हो गई थी। करनाल में ब्लड डोनेशन करने पहुंची लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने पहलगाम हमले के मुताल्लिक कहा कि हमको केवल शांति चाहिए, कश्मीर या मुसलमानों के खिलाफ न जाए।

हिमांशी नरवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा  ‘हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के ख़िलाफ़ जाएं। हम शांति चाहते हैं और केवल शांति। बेशक, हम न्याय चाहते हैं, जिन्होंने ग़लत किया है उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए।’ इस मौके पर पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भी देश की सेवा का रास्ता चुनेंगी।

भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ़्टिनेंट विनय नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और हमले से चार दिन पहले 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन हुआ था। वह पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गए थे। हरियाणा के करनाल ज़िले के रहने वाले नरवाल ने दो साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी। वो बीटेक करने के बाद भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *