परीक्षा के कारण रद्द हुई लल्लापुरा मुस्लिम स्कूल में लगने वाली बकरामंडी, भाजपा के द्वारा निर्मित पार्क ‘बेनिया’ में प्रशासन और नगर निगम की आँखों में धुल झोक कर लगेगी समाजवादी कार्यकर्ताओं की ‘बकरा मार्किट’

तारिक आज़मी

वाराणसी: वाराणसी के लल्लापुरा स्थित मुस्लिम स्कूल के मैदान में लगने वाली बकरामंडी निरस्त हो गई है। बकरमंडी के निरस्तीकरण का मुख्य कारण रविवार को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा है। प्रशासन के द्वारा उक्त प्रवेश परीक्षा के कारण मैदान में रविवार को प्रवेश प्रतिबंधित रखा है। इस कारण मुस्लिम स्कूल में प्रस्तावित बकरामंडी निरस्त हो गई है। वही भाजपा सरकार के द्वारा निर्मित और भाजपा सरकार की उपलब्धियों में एक बेनिया पार्क में समाजवादियो की बकरा मार्किट अब अपने शबाब पर आ गई है।

मुस्लिम स्कूल मैदान पर निरस्त हुई बकरा मंडी के सम्बन्ध में मोहम्मद इमरान सोनू और मो0 आमिर ने बताया कि ‘मुख्य समस्या यहाँ उत्पन्न हुई कि शनिवार शाम से लेकर सोमवार तक मैदान में किसी बाहरी का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त रविवार को आयोजित बीएड की परीक्षा के समय भी कोई मैदान में नहीं रह सकता है। ऐसे में बकरों को चारा पानी आदि की समस्या सबसे बड़ी थी कि लगभग 12 घंटे तक का एक साथ चारा पानी कैसे दिया जा सकता है। मैदान में काफी संख्या में बकरों की आमद के मद्देनज़र उनको कही अन्यंत्र भी कुछ वक्त तक के लिए नहीं रखा जा सकता था। इस परिस्थितियों के मद्देनज़र बकरा कारोबारियों के हितो को ध्यान में रखते हुवे मार्किट को निरस्त किया गया है।’

वही मिल रही जानकारी के अनुसार मुस्लिम स्कूल में निरस्त हुई बकरामंडी की जानकारी होने पर समाजवादियो के एक गुट में विशेष ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। दरअसल इसका मुख्य कारण है समाजवादियो द्वारा लगाईं गई भाजपा के शासनकाल में निर्मित बेनिया पार्क में बकरामार्किट अब अपने शबाब पर होगी। भाजपा शासनकाल में बेनिया पार्क का सुन्दरीकरण हुआ और इसका रख रखाव का टेंडर दिया गई। पार्क से सटे हुवे जगह खाली पड़े लेंन जिसमे तिब्बत कपडा मार्किट लगती है, के स्थान का ठेका समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्क के ठेकेदार से ले लिया है। सूत्र बताते है कि सामने से तो दो सपा कार्यकर्ता ही इस मार्किट के ठेकेदार है, मगर इनके पीछे एक पुराने एचएस का हाथ है।

नियमो के अनुसार इस जगह का ठेका नगर निगम के द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए जिसके लिए यातायात विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र भी अति आवश्यक होता है, उसका मुख्य कारण ये है कि मुख्य मार्ग से लगे इस स्थान पर ट्रैफिक लोड अधिक होता है और पर्यटक इसकी पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने के लिए कतार लगाए रहते है। ऐसे में बकरमंडी हेतु सड़क पर ई-रिक्शा और खरीदारों के वाहनों की कतार भी होगी, जिसके नियंत्रण की ज़िम्मेदारी यातायात विभाग की रहेगी। इस परिस्थिति में यातायात विभाग से एक एनओसी की आवश्यकता होती है। सूत्र अब ये भी बताते है कि ऐसी किसी भी प्रकार की अनापत्ति न तो यातायात विभाग ने जारी किया है और न ही इस स्थान का प्रयोग करने की अनुमति नगर निगम ने दिया है।

अगर सूत्र की बातो का विश्वास करे तो फिर ये वही बात हुई कि ‘न खाता न बही, जो सपाई कार्यकर्ता कह दे वही सही।’ नगर आयुक्त साहब वैसे भी अपने वातानुकूलित कमरे से बाहर इतनी तपती दोपहर में निकलेगे नहीं। वही रही यातायात विभाग की बात तो उनको देखा जाएगा साथ में स्थानीय पुलिस की आँखों में धुल झोक दिया जायेगा। सही मायने में सब कुछ तो अब तक यही तरीके से हो रहा है। स्थानीय पुलिस की आँखों में अनुमति की धुल झोकी गई है, क्योकि राजस्व सम्बन्धित बाते तो पुलिस बारीकी से समझेगी नहीं। नगर निगम के नगर आयुक्त साहब यहाँ कौन सा आने वाले है ? अब रही यातायात पुलिस की बात तो जब यातायात बाधित होगा तो वह मशक्कत करेगी ही। इसको कहते है ‘समाजवादी जुगाड़।’ इस सम्बन्ध में हमारी दस्तावेजी तफ्तीश जारी है। जल्द ही हम इसका भी खुलासा करेगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *