‘आपरेशन सिंदूर’ की नायिका सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हाई कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सरकार को सख्ती से दिया निर्देश ‘4 घंटो में दर्ज करे ऍफ़आईआर’

तारिक खान
डेस्क: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुँवर विजय शाह द्वारा आपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर खुद से संज्ञान लिया है। साथ ही मंत्री पर चार घंटे के अंदर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के सामने राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह पेश हुए।

कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की बेंच के सामने राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। अभी कोर्ट के विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट ने सरकार को शाम छह बजे तक का वक्त दिया है। इस समय के अंदर एफआईआर दर्ज करने हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज करें। अब देखना होगा कि सरकार क्या कदम उठाती है।वहीं, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग ली है।
हालांकि कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी नेतृत्व से उन्हें हटाने की मांग कर रही है। अब कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होती है तो मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि उनके बयान पर अलाकमान ने उन्हें अगाह किया है। यह काफी संवेदनशील मामला है। हालांकि कार्रवाई को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके बयान की वजह से पार्टी की फजीहत हो रही है। ऐसे में पार्टी कुछ कठोर फैसला ले सकती है।











