गौरक्षक के नाम हाईवे पर गाडियों से अवैध वसूली के आरोप में दो गिरफ्तार, भैस लेकर जा रही मैजिक से सवार से मांगे थे 20 हज़ार, नहीं देने पर किया था मारपीट

रेहान सिद्दीकी

कौशाम्बी: कौशांबी में गौरक्षा के नाम पर अवैध वसूली का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ जानवरों को लेकर जाने वाले गाडियों से गौरक्षक खुद को कहने वाले गैंग द्वारा अवैध वसूली करने की शिकायत सामने आई। शिकायत का संज्ञान लेते हुवे दर्ज हुई ऍफ़आईआर में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो भी बरामद हुई है।

घटना कुछ इस प्रकार है कि मंझनपुर थाने में रोहित नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी मैजिक गाड़ी में भैंस लादकर बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में स्कार्पियो सवार 4-5 लोगो ने उन्हें रोक कर गौरक्षक खुद को बताते हुवे 20 हज़ार की मांग किया। पैसा नहीं देने पर उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार को भोर में चार बजे मंझनपुर थाना क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर काली स्कॉर्पियो सवार 4-5 लोगों ने उन्हें रोका। वसूली का प्रयास विफल होने पर आरोपियों ने रोहित और उनके दो साथियों के साथ मारपीट की। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गुरुवार को मंझनपुर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंडी गेट के पास से पकड़े गए आरोपियों की पहचान संगम पांडेय और शनि मौर्य के रूप में हुई। दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *