बिहार के बक्सर में एक कातिल सुबह: गिट्टी बालू गिराए जाने के विवाद में जमकर चली गोली, एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत, दो घायल

अनिल कुमार
पटना: बिहार के बक्सर जिले जिले से गोलीबारी की खबर आ रही है। यहां बालू को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। घटना में पांच लोगों को गोली मारे जाने की सूचना है, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना शनिवार की सुबह सवा पांच बजे की बताई जा रही है।

10 मिनट तक चली गोली से एक ही परिवार एवं पट्टीदार के पांच लोगों को गोली लग गयी। जिसमें से दो कि घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अन्य दो की हालत भी गंभीर बताया जा रहा है। मौके पर मरने वालो का नाम विनोद और वीरेंदर बताया जा रहा है।
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस का दावा है कि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा रहा है। दो अन्य घायल ग्रामीणों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि ये घटना आज सुबह सवा पांच बजे की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति की मत्यु अस्पताल में हुई। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द से जल्द मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।











