अमरोहा: दलित समाज के युवक की निकली बारात पर जमकर पथराव, दो पक्षों में हुवे तनाव को नियंत्रित करने में पुलिस ने बहाया पसीना, भीम आर्मी घटना के विरोध में आई फ्रंट फुट पर

एच भाटिया

डेस्क: अमरोहा के रहदरा गांव में दलित समाज की बारात पर पथराव किया गया है। आरोप है कि यादव बिरादरी के कुछ लोगों ने बारात पर पथराव किया। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, माहौल काबू करने के लिए पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मामले में भीम आर्मी फ्रंट फुट पर आ गई है।

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित रहदरा गांव में एक विवाह समारोह के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात लेकर पहुंचे लोगों पर कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में चार बारातियों को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय सूचनाओं के अनुसार, यह विवाद किसी पूर्व मामले से जुड़ा हो सकता है, जो अचानक उग्र हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचे और विरोध जताया। इसी दौरान कथित रूप से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी हालात नियंत्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा, जिसके चलते बल प्रयोग की नौबत आई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *