बाबा बागेश्वर धाम द्वारा कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान पर एएमयु के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रिहान अख्तर ने पलटवार करते हुवे कहा ‘आज कुर्बानी को रोकेंगे, कल नमाज़ और रोज़े पर…..!

आफताब फारुकी
डेस्क: बकरीद से पहले कुर्बानी को लेकर खूब बयानबाजी की जा रही है। इस मामले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था कि जीव हत्या पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए। जिस पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर रिहान अख्तर ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज क़ुरबानी को मना कर रहे है, कल नमाज़ पढने से रोक देंगे और फिर रोज़ा रखने से रोक दिया जायेगा।

बताते चले कि बाबा बागेश्वर धाम ने कहा था कि जीव हिंसा किसी भी धर्म में उचित नहीं माना जा सकता है। हम बलि प्रथा के पक्ष में नहीं हैं। इस प्रकार हम बकरीद में दी जाने वाली कुर्बानी के पक्ष में नहीं है। जब किसी को हम जीवन नहीं दे सकते हैं, तो उसे मारने का अधिकार भी नहीं है। इसके और भी विकल्प है, उस वक्त कोई ऐसी व्यवस्था स्थिति रही होगी तो बकरे की कुर्बानी दी गई होगी।











