भाजपा पर हमलावर होते हुवे बोले जयराम रमेश ’11 साल से देश में अघोषित आपातकाल है’

शफी उस्मानी
डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ’11 साल से देश में अघोषित आपातकाल है।’ जयराम रमेश ने कांग्रेस की ओर से एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले 11 सालों में केंद्र सरकार ने संविधान पर हमले, मीडिया पर नियंत्रण और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया।

उन्होंने आगे लिखा कि ‘सरकार ने राष्ट्रीय महत्व के गंभीर मुद्दों पर चर्चा से इनकार किया है। महत्वपूर्ण विधेयकों को बग़ैर बहस के जबरन पारित कराया गया। संसदीय समितियों की भूमिका को दरकिनार कर दिया गया है।’ आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोई भी भारतीय यह कभी नहीं भूलेगा कि आपातकाल के दौरान संविधान की भावना का कैसे उल्लंघन किया गया।










