इसराइल ने माना ‘ईरान ने हमारा एक ड्रोन मार गिराया है’

आफताब फारुकी
डेस्क: इसराइल डिफ़ेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान ने एक इसराइली ड्रोन को मार गिराया है। इसराइली सेना ने कहा, ‘एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान, वायुसेना के एक रिमोट से संचालित ड्रोन पर ईरान की ज़मीन से हवा में मिसाइलें दागी गईं।’

हम यह पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि आईडीएफ की ओर से जिस ड्रोन का ज़िक्र किया गया वो वही है जिसका ज़िक्र ईरान ने किया है। लेकिन दोनों विवरण आपस में मेल खाते हैं।











