बोले लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ‘जल्द ही हर साजिश को बेनकाब करूँगा, जयचंद हर जगह है, अन्दर भी और बाहर भी’

अनिल कुमार

डेस्क: बीते हफ़्ते लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी बाहर कर दिया था। लालू के एलान के बाद से तेज प्रताप ने दूसरी बार सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है। इस बार तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वो हर साजिश को जल्द बेनकाब करेंगे।

उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लटफ़ॉर्म एक्स पर अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए लिखा, ‘मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साज़िश को जल्द बेनकाब करूंगा।’ इसके बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी के लिए संदेश लिखा, ‘बस मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह हैं अंदर भी और बाहर भी।’ 24 मई को तेज प्रताप यादव के फ़ेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की से बीते 12 साल के प्रेम संबंध की बात स्वीकार की थी। हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने यह फ़ेसबुक पोस्ट डिलीट करते हुए लिखा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया गया था।

लेकिन इस पोस्ट के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं होगी।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *