बोले अखिलेश यादव ‘भाजपा अपने प्रचार पर अरबो रूपये खर्च करती है, मगर सरकारी स्कूलों के लिए पैसा नहीं है’

आदिल अहमद

डेस्क: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्कूल के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सरकार की खिंचाई की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा अपने प्रचार पर अरबों रुपया खर्च करती है, लेकिन भाजपा सरकार के पास स्कूलों के लिए पैसा नहीं है। भाजपा के एजेंडे में कभी भी शिक्षा, नौकरी, रोजगार नहीं रहा है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में हजारों की संख्या में स्कूलों को बंद करने का सीधा असर बालिकाओं की शिक्षा पर पड़ेगा। भाजपा चाहती है कि गरीब, पिछड़े, दलित शिक्षा से दूर रहें। अगर वे पढ़ लिख जाएंगे तो भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करेंगे और सवाल पूछेंगे। भाजपा सवालों से डरती है। लोगों को शिक्षित करने के बजाय उन्हें अशिक्षित बनाए रखना चाहती है।

अखिलेश ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार हर स्तर पर शिक्षा को बेहतर बनाएगी। छात्र-छात्राओं, नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्ता और रोजगार परख शिक्षा को बढ़ाने का काम करेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *