बिहार: डायन बता कर एक ही परिवार के 5 लोगो की निर्मम हत्या

अनिल कुमार

पटना: पूर्णिया ज़िले के टेटगामा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दिया गया है। पूर्णिया पुलिस के मुताबिक मृतकों में बाबूलाल उरांव और उनकी पत्नी समेत परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार, 6 जुलाई की है। पूर्णिया के ज़िलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि मामले में मुख्य अभियुक्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्णिया ज़िले के ज़िलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया है कि इस मामले में 23 अभियुक्तों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘यह घटना 6 जुलाई की रात की है। रात करीब दो बजे पांच लोगों के साथ मारपीट की गई। जानकारी मिली है कि मारपीट के बाद उन्हें जला दिया गया। सोमवार को पुलिस और प्रशासन ने शव बरामद किए और उनका पोस्टमार्टम कराया।’

उन्होंने बताया कि ‘एफआईआर में 23 नामजद अभियुक्त हैं, जबकि 150 से 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। कई जगहों पर छापेमारी जारी है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग़ भी शामिल है।’ टेटगामा से कई लोग फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।’

घटना के बाद बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “\’एक ही परिवार के पांच लोगों को ज़िंदा जलाकर मार दिया गया।; उधर पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया है कि इस मामले में अब तक दो मुख्य अभियुक्तों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रमोद मंडल ने कहा, ’21वीं सदी में ऐसा हो सकता है, इस पर कोई विश्वास नहीं करेगा। रामदेव महतो के परिवार का एक बच्चा बीमार था। उसे ठीक कराने के लिए मृतकों पर दबाव डाला गया। जब वह ठीक नहीं हुआ तो परिवार के पांच लोगों को वहीं मार दिया गया। दो मुख्य अभियुक्तों के अलावा एक ट्रैक्टर मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना स्थल पर 40 से 50 लोग मौजूद थे।’ पुलिस का कहना है कि बाकी अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी जारी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *