भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विवादित बयान देते हुवे कहा ‘महाराष्ट्र के पास कोई प्राकृतिक संपदा नहीं है’, बोले संजय राउत ”सीएम और उनकी कैबिनेट पर आश्चर्य हो रहा, मराठी मानुष के लिए इतनी घटिया बात पर सब चुप है’

मो0 कुमेल
डेस्क: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और विवादित बयान एक दुसरे के पूरक बनते जा रहे है। वह अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते है। इस बार बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को मराठी भाषा विवाद पर एक विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर अब सियासी भूचाल आया हुआ है।

संजय राउत ने कहा है कि उन्हें ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट पर आश्चर्य है कि महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में घटिया बातें करने वाले पर सब चुप बैठे हैं।’ इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि “किसी भी हिंदी भाषी के ऊपर कभी हमला नहीं हुआ। मैं हिंदी में बात कर रहा हूं और अगर हिंदी पर रोक लगाएंगे तो हम कैसे बात करेंगे।”










