विवाहिता के साथ भाजपा नेता श्मशान घाट पर कार के अन्दर कर रहा था ‘अय्याशी’, वीडियो हुआ वायरल, महिला ने वीडियो वायरल करने वालो पर दर्ज करवाया रंगदारी और एससी/एसटी एक्ट के आरोप लगाते हुवे ऍफ़आईआर

तारिक खान
डेस्क: देवरिया जनपद के सलेमपुर से भाजपा नेता श्मशान घाट में महिला के साथ कार में अय्याशी करते हुवे वीडियो वायरल हुआ था। जिसे ग्रामीणों ने श्माशन घाट पर अय्याशी करते हुए दबोच लिया था। इस दौरान इस कुकृत्य का किसी ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बीजेपी नेता अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। जबकि महिला ने दुपट्टे से अपना मुह ढक रखा था। अब इस मामले में महिला ने सलेमपुर थाने में एससी/एसटी एक्ट और रंगदारी से सम्बन्धित आरोप लगाते हुवे ऍफ़आईआर दर्ज करवाया है।

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। वीडियो में नजर आ रही महिला ने खुद सामने आकर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला की ओर से थाना सलेमपुर में दर्ज कराई गई एफआईआर में तीन नामजद सहित कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वीडियो को जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रंगदारी की मांग की गई। एफआईआर में आरोपियों पर SC/ST एक्ट, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो भाजपा के अनुसूचित मोर्चा पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी आरोपों की तस्दीक की जा रही है।











