उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सवारी गाडी अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, 8 लोगो की मौत, जारी है रेस्क्यू आपरेशन

शफी उस्मानी
डेस्क: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक बड़ी दुर्घटना का समाचार आ रहा है। मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहाँ एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस रेस्क्यू टीम की मदद से बचाव अभियान चला रही है। साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गाड़ी जिस पुल से गिरी वहां से नदी 150 फीट नीचे बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस एक्सीडेंट में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। आसपास के लोगों और बचाव दल की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया है। तीन घायलों को खाई से निकालकर पास के हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उनका इलाज जारी है।










