क्रिक्रेटर यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ क्रिकेटर ने दिया प्रयागराज पुलिस को ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत, लगाया ऍफ़आईआर दर्ज करने की गुहार

रेहान सिद्दीकी

प्रयागराज: आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज किया गया है। एक पीड़िता ने गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाने में यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी बीच क्रिकेटर यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अपने गुहार में कहा है कि युवती उनको ब्लैकमेल कर रही है।

यशदयाल ने पहली बार इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उस युवती से जुड़े थे। इस दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। यश ने महिला पर लाखों रुपये चुराने और आईफोन तक चोरी करने का आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की है कि युवती के साथ-साथ उसके परिवार के 2 सदस्यों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज की जाए। क्रिकेटर यश दयाल ने वकील के माध्यम से थाना खुल्दाबाद में यह तहरीर दी है। बताते चले कि यश दयाल का घर खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के कर्बला में है। यशदयाल के खिलाफ गाजियाबाद की एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई है।

गौरतलब हो कि युवती ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वह यश दयाल के साथ 5 साल से रिलेशन में थी। इस दौरान खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। साथ ही यह भी आरोप लगाए कि यश दयाल के कई युवतियों के साथ संबंध बनाए हैं। जब इस बात का विरोध किया तो यश दयाल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। युवती का दावा है कि उसके चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में सारे सबूत मौजूद हैं। ऐसे में खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *