हमास :गज़ा पर इसराइली हमलो में 60 हज़ार से जयादा लोगो कि मौत

तारिक खान

डेस्क: हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा: ग़ज़ा में इसराइली हमलों से अब तक 60 हज़ार से अधिक मौतें। हमास के नियंत्रण वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इसराइली सैन्य अभियान में ग़ज़ा में अब तक कम से कम 60,034 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, इन हमलों में 1,45,870 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।

सोमवार को जारी किए गए आँकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 112 लोगों की जान गई, जिनमें से 22 लोग उस समय मारे गए जब वे मानवीय सहायता पाने की कोशिश कर रहे थे। इसराइल ने यह सैन्य अभियान 7 अक्तूबर 2023 को उस समय शुरू किया था, जब हमास के नेतृत्व में दक्षिणी इसराइल पर हमला हुआ था। उस हमले में करीब 1,200 इसराइली नागरिक मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था।

 

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *