झारखंड: बस-ट्रक हादसे में 6 कांवड़ियों यात्रियों कि मौत

मो0 कुमैल

डेस्क: देवघर में बस-ट्रक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल. झारखंड के देवघर ज़िले में सोमवार सुबह एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर में कांवड़ यात्रियों समेत छह लोगों की जान चली गई। देवघर के डीसी नमन प्रियेश ने बताया कि एक घायल ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जिससे मृतकों की संख्या छह हो गई है।

इससे पहले, देवघर के सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी ने बताया था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक की मौत अस्पताल में हुई थी। घटना में घायल लोगों को पहले देवघर सदर अस्पताल लाया गया था। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को एम्स रेफर किया गया है, जबकि दो का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास श्रद्धालुओं की मौत की दुखद खबर मिली है। जिला प्रशासन घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *