सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा द्वारा किया गया पौधारोपण
शफी उस्मानी
डेस्क: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के तहत समाजवादियो ने कुल 51 पौधा रोपित किया और उसके संरक्षण हेतु प्रतिज्ञा लिया। इस मौके पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष दिलशाद अहमद भी मौजूद थे।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’ ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लाखो करोड़ो युवाओं के प्रेरणाश्रोत एवं सशक्त भारत की आशा और उम्मीद के साथ-साथ हम सब के यशस्वी नेता है। वह पीडीए नायक, सविधान के रक्षक है। हम उनके जन्मदिन पर उनके लम्बी उमर की कामना करते हुवे आज पौधारोपण ही सिर्फ नहीं कर रहे है, साथ ही यह शपथ भी ले रहे है कि हम पुरे वर्ष इन पौधों का संरक्षण करेगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ‘गुड्डू’, जिला अध्यक्ष डॉ0 दिलशाद अहमद सिद्दीकी, प्रदेश सचिव शमीम अंसारी, पूर्व पार्षद शमीम अहमद अंसारी, लतीफ अहमद ‘लतीफ’, विधानसभा अध्यक्ष दक्षिणी आसिफ खा ‘मोनू’, जावेद अंसारी, शमशीर आलम मंसूरी, वाकिफ हुसैन ‘विक्की’, आदिल ज़फ़र, इम्तियाज अंसारी, जियाउर्रहमान ‘कल्लू’, कलाम हाशमी, एजाज़ खान, अरशद अब्बास, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..