प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देकर ऐठे करोडो रुपये, नहीं खत्म हुई ब्लैकमेंलरो की मांग तो कर लिया आखिर चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आत्महत्या

आदिल अहमद
डेस्क: प्राइवेट वीडियो लीक कर देने की धमकी और उसके बदले अवैध वसूली से तंग आकर एक 32 वर्षीया चार्टर्ड अकाउंटेंट आत्महत्या कर ली है।। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भो बरामद हुआ है। मृतक चार्टर्ड अकाउंटेंट का नाम राज लीला मोरे है। मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, राज लीला मोरे ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्होंने कथित तौर पर उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों ने उनसे जबरन एक लग्जरी कार भी छीन ली। मामले को लेकर मोरे की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ महीनों से काफी मानसिक तनाव में था। मोरे के कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इनमें से एक उनकी मां को समर्पित था। नोट में उन्होंने माफी मांगी और अपने परिवार से अपना ख्याल रखने को कहा।
दूसरे पेज पर मोरे ने अपने साथ काम करने वालों को लेकर बातें लिखीं। उन्होंने लिखा, ‘दीपा लखानी मेरे पास माफ़ी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि मैंने आपका भरोसा तोड़ा है। लेकिन यकीन मानिए, ये आखिरी बार था। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने जो भी धोखाधड़ी की वो मैंने खुद की, किसी को कुछ पता नहीं चला। मैंने स्टेटमेंट (खाते) में कोई हेराफेरी नहीं की। श्वेता और जयप्रकाश को बिल्कुल भी पता नहीं था कि क्या हो रहा है। कृपया उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।’
सुसाइड नोट के तीसरे पेज पर मोरे ने अपनी मौत के लिए राहुल और सबा को जिम्मेदार ठहराया है। इस पेज पर उन्होंने लिखा कि उनकी मौत के लिए राहुल परवानी जिम्मेदार है। मोरे ने परवानी पर उन्हें धोखा देने और महीनों ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। मोरे ने नोट में दावा किया कि राहुल और सबा ने उन्हें उनकी सेविंग्स खत्म करने के लिए मजबूर किया और उनकी कंपनी के खाते से पैसे चुराए।











