डकैतों के साथ हुई ठगी: डकैतों ने मारा 75 लाख की ज्वेलरी का डाका, ठग ने कहा नकली सोना है और महज़ 1 लाख में खरीद लिया, डकैती के आरोपी सहित डकैतों से ठगी करने वाला भी गिरफ्तार

मो0 कुमेल

डेस्क: चोर के घर में चोरी की गई घटनाएं आपने सुनी और पढ़ी होंगी। मगर डकैतों के साथ कोई ठगी कर गया हो जान कर आप भी आश्चर्य करेगे। मामला राजस्थान के जयपुर का है। डकैतों ने कुल ७५ लाख के आभूषण लुटे थे। जिसको जब वह आभूषण व्यवसाई के पास बेचने के लिए ले गए तो उसने समस्त ज्वलरी को खराब सोना बताते हुवे महज़ एक लाख में खरीद लिया। दुसरे दिन जब अख़बारो में खबर पढ़ी डकैतों ने तब उनको इसका पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है।

पूरा मामला कुछ इस तरह है कि राजस्थान के जयपुर में 3 जून की शाम जौहरी बाजार में रहने वाले आभूषण व्यापारी बृजमोहन गांधी हर दिन की तरह अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। उनके पास कपड़े के बैग में हीरे-पन्नों और अन्य बहुमूल्य रत्नों के जेवर थे। तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में कार का शीशा तोड़ा और बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सारे आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कहानी बतानी शुरू की तो पुलिस को भी शायद हंसी छुट पड़ी होगी। उन्होंने बताया कि लूट के बाद वे अजय कुमार नट नाम के पास पहुंचे। जो खुद एक पेशेवर ठग था। अजय कुमार नट ने डकैतों को बताया कि लूटे गए गहने असली नहीं हैं। दावा किया कि रत्नों की शुद्धता कम है और सोना भी 16 कैरेट से ज्यादा नहीं है।

इस तरह उसने 75 लाख के गहनों को एक लाख रुपये में खरीद लिया। डकैतों ने भी सोचा ‘कुछ नहीं से कुछ सही।’ छहों डकैत इसी एक लाख में बंटवारा कर खुश हो गए। लेकिन उन्होंने जब अखबारों और सोशल मीडिया से उन्हें लूटे गए सामान की असली कीमत का अंदाजा हुआ तो उनका सिर चकरा गया।

डकैतों की निशानदेही पर पुलिस ने अजय कुमार नट को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अजय ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। जयपुर पुलिस ने लूट के साथ-साथ माल की धोखाधड़ी और ठगी का मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *