कानपुर में किन्नर और उसके भाई की हत्या, शव 4 दिन तक घर में छुपाए गए

मो0 कुमैल

कानपूर: कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। किराए के मकान में रहने वाली काजल (किन्नर) और उसके भाई की लाश उनके ही घर से बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों की हत्या कर शवों को कमरे में छुपा दिया गया था, जो चार दिन बाद बदबू आने पर पकड़ा गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मैनपुरी में रहने वाली मां का दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। वह कानपुर पहुंचीं और मकान मालिक की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर बदबू के बीच काजल का शव बिस्तर में और उसके भाई का शव दूसरी ओर पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल का गोलू से संबंध था, लेकिन हाल ही में उसकी नजदीकियां हेमराज नाम के व्यक्ति से बढ़ने लगीं, जिसको लेकर गोलू और काजल में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, शव कई दिन पुराने हैं। परिजनों ने गोलू नाम के युवक पर हत्या का शक जताया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *