मेरठ में सुबह-सुबह सरेआम मर्डर, बाइक सवारों ने युवक के सिर में मारी गोली

तारिक खान

डेस्क: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में शनिवार सुबह बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच हुई इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बाइक से आए दो हमलावरों में से एक ने युवक के सिर के पीछे पिस्तौल सटाकर गोली मारी और फरार हो गया।

 

घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान असलम के रूप में हुई है, जो पेशे से बावर्ची था और सात भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस के मुताबिक, असलम की लंबे समय से कुछ लोगों से रंजिश थी। डेढ़ साल पहले भी उस पर गोली चल चुकी थी, लेकिन तब वह बच गया था। मामले में शहंशाह नामक युवक का नाम सामने आया है, जो मकबरा डिग्गी रेलवे रोड का निवासी है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *