दिल्ली: जैतपुर में मंदिर की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

मो0 शरीफ
डेस्क: दिल्ली के जैतपुर इलाके में शनिवार सुबह मंदिर की एक दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साउथ ईस्ट दिल्ली की एडिशनल डीसीपी एश्वर्य शर्मा के मुताबिक, हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज जारी है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही थी, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। जैतपुर में भी तीन से चार फुट पानी भर गया था, जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सुबह 9:14 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे आठ लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सात की मौत हो गई। यह दीवार मंदिर के पास बनी झुग्गियों पर गिरी थी।












