वाराणसी: आतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, सड़क चौडीकरण में तेज़ी, पुलिस लाइन से कचहरी तक ध्वस्तीकरण अभियान भारी पुलिस बल तैनात

शफी उस्मानी
वाराणसी: कचहरी से संदहा तक सड़क चौड़ीकरण के तहत रविवार सुबह पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी चौराहे तक शेष मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम ने बुलडोज़र और जेसीबी के साथ अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
इससे पहले कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने ड्रोन सर्वे कर अतिक्रमण और प्रभावित मकानों को चिह्नित कराया था। विभाग के अनुसार अब तक 88% मकानों का ध्वस्तीकरण हो चुका है, जबकि लगभग 300 मीटर क्षेत्र में कार्रवाई जारी है। प्रभावित मकान मालिकों को पूर्व सूचना देकर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया भी जारी है। विभाग का कहना है कि चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और यह कदम लंबे समय में शहरवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।












