वर्दी की हनक या गुंडागर्दी? मेरठ में महिला दरोगा का सरेआम शर्मनाक तांडव; कपल को पीटा और कहा “मुंह में मूत दूंगी”

शफी उस्मानी

मेरठ/अलीगढ़: उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘मित्र पुलिस’ वाली छवि को मेरठ की सड़कों पर एक महिला दरोगा ने सरेआम तार-तार कर दिया। मेरठ के सबसे व्यस्त आबूलेन मार्केट में रविवार शाम खाकी का वो चेहरा नजर आया, जिसने न सिर्फ कानून की मर्यादा लांघी, बल्कि मानवता को भी शर्मसार कर दिया। अलीगढ़ में तैनात एक महिला दरोगा ने ट्रैफिक जाम के दौरान मामूली विवाद में एक दंपती (कपल) के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि ऐसी घिनौनी धमकी दी कि सुनने वालों के कान सुन्न हो गए।

सरकारी काम का बहाना, आबूलेन में ‘शॉपिंग’ और हनक: आरोपी महिला दरोगा की पहचान रतना राठी के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात हैं। जांच में पता चला कि वह मुजफ्फरनगर सरकारी काम से आई थीं, लेकिन ड्यूटी के बजाय वह अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने मेरठ पहुँच गईं। अपनी निजी आई-20 कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखकर वह सड़क पर रौब झाड़ रही थीं।

विवाद की जड़: ट्रैफिक जाम और ‘वीआईपी’ एटीट्यूड रविवार शाम करीब 7 बजे आबूलेन में भारी जाम था। दरोगा रतना राठी की कार के आगे एक कपल की गाड़ी खड़ी थी। जाम के कारण रास्ता न मिलने पर दरोगा अपना आपा खो बैठीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने पहले कार के अंदर से ही गालियां दीं और फिर बाहर निकलकर तांडव शुरू कर दिया।

“मुँह में यूरिन कर दूंगी” – कानून की रक्षक की अमर्यादित भाषा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रतना राठी का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है। उन्होंने कार चला रहे युवक का दरवाजा खोला और उस पर हमला कर दिया। वीडियो में वह चिल्लाते हुए कह रही हैं:

“गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी… पुलिस की वर्दी पहन के खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं… मुँह में यूरिन (पेशाब) कर दूंगी।”

इतना ही नहीं, जब कार में बैठी महिला ने बीच-बचाव किया, तो दरोगा ने उनके साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की। सरेआम दी गई इस धमकी और गाली-गलौज को देखकर मौके पर मौजूद भीड़ भी दंग रह गई।

विभागीय कार्रवाई की तलवार: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मेरठ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और अलीगढ़ पुलिस को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। वर्दी की गरिमा गिराने और सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने के आरोप में रतना राठी पर निलंबन की गाज गिरना तय माना जा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *