पुतिन के आवास पर यूक्रेन का बड़ा हमला….! 91 ड्रोन्स से नोवगोराद को दहलाने की कोशिश; रूसी विदेश मंत्री का दावा— ‘सभी हमले नाकाम’

आफताब फारुकी

मॉस्को/नोवगोराद: रूस-यूक्रेन युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुँच गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक सनसनीखेज दावा किया है कि यूक्रेन ने रात के अंधेरे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास को निशाना बनाने की कोशिश की। लावरोव के मुताबिक, यूक्रेन ने इस हमले के लिए एक साथ 91 लंबी दूरी के मानवरहित हवाई वाहनों (UAVs/Drones) का इस्तेमाल किया।

नोवगोराद में पुतिन का घर था निशाने पर: रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह हमला रूस के नोवगोराद इलाके में स्थित राष्ट्रपति पुतिन के आधिकारिक आवास पर किया गया था। यूक्रेन ने इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन्स भेजकर रूसी सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने मुस्तैदी दिखाते हुए खतरे को समय रहते भांप लिया।

एयर डिफेंस ने आसमान में ही किया नष्ट: विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जानकारी दी कि रूस के एयर डिफेंस यूनिट्स ने सभी 91 यूएवी (UAV) को इंटरसेप्ट किया और उन्हें बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने दावा किया कि इस हमले से पुतिन के आवास या किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।

बढ़ता तनाव और कूटनीतिक युद्ध: राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले की कोशिश को रूस ने एक ‘आतंकवादी कृत्य’ और सीधे उकसावे की कार्रवाई करार दिया है। कूटनीतिक हलकों में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है, क्योंकि पुतिन के घर पर हमले की कोशिश का मतलब है कि रूस अब यूक्रेन पर और भी भीषण पलटवार कर सकता है। हालांकि, यूक्रेन की ओर से अभी तक इस ड्रोन हमले पर कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *