पलिया सहित पूरे जिले में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी, जनजीवन हो रहा प्रभावित, अलाव के नाम पर पालिका प्रशासन कर रहा खानापूर्ति, नगरवासियों में दिखाई दे रहा आक्रोश

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद अब तराई क्षेत्र पलिया सहित पूरे जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है चल रही शीत लहर और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते पारे ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। शीतलहर व गलन से लोग बेहाल नजर आ रहे है। लगातार बढ़ रही सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर शरीर तापते नजर आ रहें हैं।

दुपहियां वाहन चालकों का तो सर्दी में बुरा हाल बना हुआ है जिसकी वजह से लोग दोपहिया वाहनों से दूरियां बनाते नजर आ रहे हैं । इस वक्त पलिया क्षेत्र का का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन पड़ रही सर्दी के बावजूद भी नगर पालिका प्रशासन उदासीन नजर आ रहा है जहां चौराहों पर और मुख्य मार्ग पर अलाव की व्यवस्था करवाई जाती थी उसमें भी इस वक्त खानापूर्ति दिखाई दे रही है अलाव के नाम पर दो चार लकड़ियां और बैगास डालकर काम चलाया जा रहा है जिसके कारण अब नगर वासियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।

बता दे इस वक्त पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है । बीते दो दिनों से लोग शीतलहर और गलन की वजह से बेहाल नज़र आ रहे हैं। हालांकि तीन दिन पहले दिन में थोडी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए थे लेकिन उससे थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी थी लेकिन उसके बाद लगातार क्षेत्र में सर्द हवाओं के साथ बढ़ती गलन ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है लोग अपनी-अपनी दुकानों पर बैठकर अधिकतर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं देखा जाए तो गर्म कपड़ों की खरीदारी पर भी अंकुश लगा हुआ है।

सड़कों पर वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी सर्दी के चलते आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहें हैं। रात के तापमान में लगातार गिरावट से शीतलहर का जोर बढ़ गया है। जानकारी का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी से बचने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। सर्दी के मौसम में लोग चाय की चुस्किया लेते नजर आ रहे हैं।

बढ़ती सर्दी के बावजूद भी पलिया नगर पालिका प्रशासन की ओर से अलाव के बेहतरीन इंतजाम नहीं दिखाई दे रहे हैं देखा जाए तो नगर पालिका प्रशासन अलाव के नाम पर केवल खाना पूर्ति करता नजर आ रहा है जिससे नगर वासियों में पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है। सर्दी के तेज प्रकोप के चलते क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सर्दी से बचने के लिए सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे है। लोग अपने आप को पूरी तरह ढक कर घरों से बाहर निकल रहे है। सर्दी के चलते शाम के समय बाजार में दुकानें जल्द बंद हो रही हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *