सुडा के महाराणा प्रताप स्कूल में “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी: सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के निर्देशानुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल पलिया की सीमा चौकी सुंडा द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में स्थित ग्राम सुंडा के महाराणा प्रताप स्कूल में “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया तथा उनसे संबंधित सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।










