सतना में भाजपा नेता की गुंडागर्दी: महिला से दुष्कर्म के बाद वायरल वीडियो में पुलिस को दी गाली, कहा- “सरकार मेरी है, कुछ नहीं होगा”

प्रमोद कुमार

सतना (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान से सत्ता के नशे में चूर एक भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहाँ भाजपा नेता अशोक सिंह पर एक महिला ने चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी खुलेआम पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है।

मेरा कुछ नहीं होगा, मीडिया में डाल दो” वायरल वीडियो में आरोपी अशोक सिंह न केवल पुलिस को भद्दी गालियां दे रहा है, बल्कि अहंकार के साथ यह भी कह रहा है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वीडियो में पीड़ित महिला रोते-सिसकते हुए अपनी आपबीती कह रही है और पुलिस में शिकायत करने की बात कर रही है, जिस पर आरोपी बेखौफ होकर उसे धमका रहा है। बता दें कि अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में भाजपा की पार्षद हैं।

22 दिसंबर को हुई थी शिकायत: पीड़िता ने 22 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते आरोपी के हौसले बुलंद रहे। वह दोबारा पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया।

जीतू पटवारी का तीखा हमला: “सरकार चला रहे हैं या सर्कस?” इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सीधा हमला बोला है। पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और कैमरे पर कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा। मोहन यादव जी, आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? आपकी पुलिस 6 महीने तक कार्रवाई नहीं करती और दुष्कर्मी दोबारा कुकृत्य करने पहुँच जाता है।”

पटवारी ने आगे कहा कि चाहे यूपी में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भाजपा हमेशा अपने ‘बलात्कारी नेताओं’ के समर्थन में खड़ी नजर आती है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *