RTO चाचा… और ‘शातिर’ भतीजी: आईफोन के लिए पहले चुराए 2 लाख, फिर उड़ा लिए 5 करोड़ के जेवर; बॉयफ्रेंड के साथ रांची से गिरफ्तार

ईदुल अमीन
जशपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसी चोरी की वारदात सामने आई है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। यहाँ एक आरटीओ (RTO) अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी हुई, और चोर कोई बाहरी नहीं बल्कि घर की सगी भतीजी निकली। आरोपी लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया और चोरी के पैसों से जमकर ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जी।

-
दूसरी बार: उसने 3 लाख रुपये पार किए।
-
तीसरी बार: इस बार उसने सीधे सोने के बिस्किट और जेवरों से भरा बैग ही उड़ा लिया और घर से फरार हो गई।
5 करोड़ का सोना और लग्जरी लाइफस्टाइल: पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सूटकेस में 15 लाख कैश के साथ भारी मात्रा में सोने के बिस्किट और जेवर थे, जिनकी बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। चोरी के बाद मीनल और उसके बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान ने:
- 25 लाख रुपये की एक लग्जरी कार खरीदी।
- रायपुर में जन्मदिन मनाने के लिए एक आलीशान विला बुक किया।
- मात्र 3 दिनों के जश्न में 5 लाख रुपये उड़ा दिए।
सूटकेस की चोरी में ‘चोरी’ का पेच: मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जशपुर के रानी दाह वॉटरफॉल में पार्टी के दौरान उनका वह सूटकेस (जिसमें करोड़ों का सोना था) चोरी हो गया। पुलिस इस दावे की भी पड़ताल कर रही है।
RTO साहब की भी बढ़ेंगी मुश्किलें? एसपी शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित SIT ने आरोपियों को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस ने 51.82 लाख का सामान बरामद किया है, जिसमें 3 सोने के बिस्किट, कार और आईफोन शामिल हैं।
बड़ा सवाल: एक आरटीओ अधिकारी के घर में करोड़ों का कैश और सोने के बिस्किट कहाँ से आए? अब आयकर विभाग और अन्य एजेंसियां आरटीओ विजय निकुंज की संपत्ति की भी जांच कर सकती हैं।











