बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ‘सिक्योरिटी’ के नाम पर दरिंदगी: दक्षिण कोरियाई महिला को मेन्स वॉशरूम ले जाकर किया यौन शोषण; एयर इंडिया स्टाफ गिरफ्तार

निलोफर बानो
बेंगलुरु: हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एयर इंडिया SATS के एक ग्राउंड स्टाफ ने सुरक्षा जाँच (Security Check) के नाम पर दक्षिण कोरिया की 32 वर्षीय महिला पर्यटक के साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 20 मिनट के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

“उसने बहुत प्रोफेशनल लहजे में बात की, जिससे मुझे लगा कि कोई इमरजेंसी या टेरर जैसी स्थिति है। डर के कारण मैं पर्सनल सिक्योरिटी चेक के लिए तैयार हो गई।”
मेन्स वॉशरूम में की घिनौनी हरकत: आरोपी महिला को धोखे से पुरुषों के वॉशरूम (Mens Washroom) में ले गया। वहाँ उसने महिला को ‘T’ पोजीशन में खड़ा किया और चेकिंग के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट्स को बार-बार छुआ और पीछे से गले लगाया। पीड़िता ने बहादुरी दिखाते हुए उस समय शांति बनाए रखी ताकि वह वहां से सुरक्षित निकल सके और तुरंत बाहर आकर मदद मांगी।
भारत को लेकर पीड़िता का नजरिया: इस दर्दनाक अनुभव के बावजूद, दक्षिण कोरियाई महिला ने भारत के प्रति अपनी सकारात्मक सोच बनाए रखी। उन्होंने कहा:
“वह आदमी पूरे देश का प्रतिनिधित्व नहीं करता। भारत एक सुरक्षित देश है, लेकिन एयरपोर्ट्स पर ‘पावर इम्बैलेंस’ (शक्तियों का दुरुपयोग) को ठीक करने की जरूरत है ताकि महिलाओं के साथ ऐसी धोखाधड़ी न हो।”
पुलिस और एयरलाइन की कार्रवाई: सिंगापुर एयरलाइन्स के स्टाफ और एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों की मदद से मामला पुलिस तक पहुँचा। आरोपी अफान अहमद को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि आरोपी उसे वॉशरूम तक ले जाने में कैसे कामयाब रहा और उस दौरान वहां मौजूद अन्य सुरक्षा तंत्र कहाँ थे।











