ईरान में इरफ़ान सुल्तानी की फांसी की तैयारी, ट्रंप ने दी युद्ध जैसी चेतावनी— “अगर फांसी दी, तो देखोगे अमेरिका का असली रूप”

शफी उस्मानी

डेस्क: ईरान में जारी ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शनों के बीच एक 26 वर्षीय युवक, इरफ़ान सुल्तानी को फांसी देने की तैयारी ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर अपनी अब तक की सबसे सख्त प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को “अकल्पनीय कार्रवाई” की चेतावनी दी है।

महज़ 2 दिन में मौत का फरमान: बीबीसी फ़ारसी और मानवाधिकार संगठन ‘हेंगॉ’ (Hengaw) के मुताबिक, इरफ़ान सुल्तानी को पिछले हफ़्ते हिरासत में लिया गया था। उनके रिश्तेदारों ने खुलासा किया है कि ईरानी अदालत ने महज़ दो दिनों के भीतर एक “बेहद तेज़ प्रक्रिया” अपनाते हुए उन्हें मौत की सज़ा सुना दी। सुल्तानी को बुधवार (आज) ही फांसी दी जानी है।

ट्रंप का ‘अल्टीमेटम’ और अमेरिका की तैयारी: अमेरिकी सहयोगी ‘सीबीएस न्यूज़’ से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट लहजे में कहा:

“अगर वे उन्हें (प्रदर्शनकारियों को) फांसी देते हैं, तो आप कुछ ऐसी चीज़ें देखेंगे (जो पहले नहीं देखी गईं)… अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम बहुत कड़ी कार्रवाई करेंगे।”

ट्रंप के इस बयान को ईरान पर संभावित मिसाइल हमले या पूर्ण आर्थिक नाकाबंदी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप पहले ही ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का एलान कर चुके हैं।

“डर फैलाने की आख़िरी तरकीब”: मानवाधिकार संगठन ‘हेंगॉ’ के प्रतिनिधि अवयार शेख़ी ने बीबीसी को बताया कि यह मामला दिखाता है कि ईरानी सरकार जनता की आवाज़ को दबाने के लिए न्याय व्यवस्था का ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि “इतनी तेज़ी से किसी मामले को आगे बढ़ते हुए आज तक नहीं देखा गया।”

ईरान का गृहयुद्ध जैसा मंज़र: ईरान में 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए प्रदर्शन अब देशव्यापी आंदोलन बन चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि इन प्रदर्शनों में अब तक हज़ारों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग सड़कों पर हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *