तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो गंभीर रेफर

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरारोड–सिकंदरपुर राजमार्ग पर हल्दीरामपुर के समीप शनिवार की देर रात करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिकंदरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार में एक पिकअप ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रेफर किए गए घायलों में रोशन राजभर (16) पुत्र राजेंद्र राजभर तथा सत्येंद्र वर्मा (18) पुत्र संतोष वर्मा शामिल हैं, जिन्हें सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं समर बहादुर कुमार (16) पुत्र कन्हैया प्रसाद का उपचार सीएचसी सीयर में जारी है। सूचना मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।











