बेल्थरारोड–नगरा मार्ग पर भीषण हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड–नगरा मार्ग पर शनिवार को तिरनई गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

रजनीकांत और अब्दुल्लाह का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक बिक्रम सोनकर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों सोनकर के अनुसार अब्दुल्लाह की आंख एवं सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक नगरा विद्युत विभाग में संविदा पर मीटर रीडर के रूप में कार्यरत था। वह छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। बहन की शादी की तैयारियों के बीच आई इस दुखद खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष से जुड़े एक युवक के पहुंचने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची सीयर चौकी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार एवं उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











