‘वाराणसी: जैतपुरा के “पुराने पुल” पर भीषण सड़क हादसा; पिकअप ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे; दो की मौत, कई घायल; छपरा के चालक ने छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ जाते समय बरपाया कहर!’

वाराणसी के जैतपुरा में भोर का कोहराम! पुराने पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में 22 वर्षीय युवक और 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, चालक समेत कई घायल। पुलिस ने पिकअप चालक को किया गिरफ्तार। PNN24 की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।

शफी उस्मानी 

वाराणसी (PNN24 News): काशी के जैतपुरा थानांतर्गत पुराने पुल के समीप रविवार की भोर खुशियों के बजाय मातम लेकर आई। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

1. टक्कर इतनी भीषण कि कुछ दूर जा गिरे सवारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन (BR 01GL 7473) सरैया की ओर से आजमगढ़ की तरफ जा रहा था। पुराने पुल के पास पहुँचते ही चालक ने संतुलन खो दिया और सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा (UP 65 HT 9646) को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

2. इन दो परिवारों के बुझ गए चिराग

हादसे में पुलिस ने दो मौतों की पुष्टि की है:

  • निहाल अहमद (22 वर्ष): पुराने पुल निवासी निहाल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवा बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
  • श्याम दुलारी देवी (65 वर्ष): पंचकोशी चौराहे पर ठेला-खोपचा लगाकर मेहनत-मजदूरी करने वाली श्याम दुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

3. आरोपी चालक गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही जैतपुरा एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप चालक गुड्डू साहू (निवासी छपरा, बिहार) को मौके से ही दबोच लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सरैया चौकी भेज दिया है।

4. घायलों की स्थिति नाजुक

ऑटो चालक समेत अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। सड़क से मलबा हटने के बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *