‘PNN24 रिपोर्ट: बेल्थरा रोड में दो बाइकों और स्कूल बस की भीषण भिड़ंत; महिला का हाथ टूटा, बस की चपेट में आये युवक की मौत

बलिया के बेल्थरा रोड (उभांव थाना) में भीषण सड़क हादसा! मझवलिया गांव के पास दो बाइकों और स्कूल बस की जबरदस्त भिड़ंत। हादसे में महिला का हाथ टूटा, जबकि 19 वर्षीय युवक विकास कुमार बस की चपेट में आकर सिर में गंभीर चोट लगने से कोमा में। सीएचसी सीयर से दोनों जिला अस्पताल रेफर। पढ़ें PNN24 की रिपोर्ट।

उमेश गुप्ता 

बेल्थरा रोड/बलिया (PNN24 News): बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर मार्ग पर सोमवार को मझवलिया गांव के समीप एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों और एक स्कूल बस की आपस में हुई भिड़ंत में एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाते समय मिली जानकारी के अनुसार इलाज के दौरान विकास कुमार की निजी अस्पताल में मौत हो गई है

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र (जिला अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया।

🏍️ दवा दिलाने जा रहे थे सीएचसी, पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्दीरामपुर छपिया निवासी अभिषेक साहनी अपनी भाभी रिंकू देवी (30 वर्ष), पत्नी संजय साहनी, को दवा दिलाने के लिए बाइक से सीएचसी सीयर आ रहे थे।

इसी दौरान मझवलिया गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरी बाइक सवार विकास कुमार (19 वर्ष), पुत्र अवधेश कुमार, निवासी रामपुर कानूनगोयान (जो अपने ननिहाल बेल्थरा बाजार से लौट रहा था) की बाइक अनियंत्रित हो गई और उसने अभिषेक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक की बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे पीछे बैठी रिंकू देवी का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

🚌 स्कूल बस से टकराकर पहिए की चपेट में आया युवक, हालत नाजुक

पहली टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई विकास कुमार की बाइक सीधे सामने से आ रही एक स्कूल बस से जा भिड़ी। इस दौरान विकास उछलकर बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर में काफी गंभीर और जानलेवा चोटें आईं।

सीएचसी सीयर के डॉक्टरों ने बताया कि 19 वर्षीय विकास कुमार की हालत अत्यंत नाजुक है और वह सिर में आई गंभीर चोट के कारण कोमा में चला गया है।

🚓 उभांव पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही उभांव थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की विधिक जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *