प्रयागराज के मांडा में ₹139 करोड़ की अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का मुंबई पुलिस ने किया भंडाफोड़; 52 किलो ड्रग्स बरामद, कमिश्नर ने भंग की सभी 4 ज़ोन की SOG’

प्रयागराज के मांडा में मुंबई की मीरा-भायंदर क्राइम ब्रांच ने ₹139 करोड़ की अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। 52 किलो से अधिक MD और भारी रसायन बरामद होने के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने चारों ज़ोन की SOG को भंग कर दिया है। जानिए PNN24 की विशेष रिपोर्ट में पूरे नेटवर्क का सच।

तारिक खान/गौरव जैन

प्रयागराज/मुंबई (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मांडा थाना क्षेत्र (मेजा तहसील) के कोसड़ा कला गांव में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर एक अवैध मादक पदार्थ (मेथामफेटामाइन/MD) बनाने वाली लैबोरेट्री-फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मीरा-भायंदर-वसई-विरार (MBVV) पुलिस आयुक्त कार्यालय की अपराध प्रकटीकरण शाखा (कक्ष-4) की टीम ने मौके से 52 किलो 932 ग्राम एमडी ड्रग्स और भारी मात्रा में लैब उपकरण बरामद किए हैं।

इस बड़ी विफलता और स्थानीय इंटेलिजेंस के पूरी तरह फेल होने के चलते प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने गाज गिराते हुए प्रयागराज की चारों ज़ोन की विशेष संचालन समूह (SOG) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

🔍 नालासोपारा से शुरू हुई जांच, गुजरात और UP तक फैला नेटवर्क

इस पूरे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सिंडिकेट का भंडाफोड़ 24 जून 2026 की रात नालासोपारा (पूर्व) से हुआ, जब पुलिस ने अविनाश उर्फ सोनू और रविकांत को 112 ग्राम MD के साथ पकड़ा था। जांच आगे बढ़ने पर महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश से अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • गुजरात का कनेक्शन: आरोपी जुम्मा तालाब ठाकर को कच्छ (गुजरात) से पकड़ा गया, जहां उसकी कृषि भूमि पर भी अवैध MD बनाने की इकाई संचालित हो रही थी।
  • मुंबई व जलगांव में बरामदगी: कुर्ला से आरोपी हसीब सिद्दीकी से 11.8 किलो MD व ₹18.70 लाख नकद मिले। वहीं जलगांव से रहीम ताहेर और सय्यद मुशाहिद से करीब 5 किलो MD बरामद हुई।
  • प्रयागराज में किराए के खेत पर शेड: प्रयागराज के आरोपी रजनीश मिश्रा और शिवधन मिश्रा ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने मांडा में खेत किराए पर लेकर टिन-शेड के अंदर अत्याधुनिक ड्रग्स लैब स्थापित कर रखी थी।

🧪 69 किलो ड्रग्स, 260 लीटर केमिकल और लैब उपकरण जब्त

मुंबई पुलिस की टीम ने मांडा स्थित फैक्ट्री से भारी मात्रा में रसायनों का जखीरा जब्त किया है, जिनमें MMA (Mono Methylamine), एसीटोन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) और क्लोरोफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा 250 लीटर क्षमता के फ्लास्क, हीटिंग मेंटल और ड्रॉपिंग फनल भी बरामद किए गए।

पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 69 किलो 759 ग्राम MD जब्त की जा चुकी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹139 करोड़ बताई जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *